Chamba News: मानसून ने रोकी पर्यटन कारोबार की रफ्तार

मानसून ने रोकी पर्यटन कारोबार की रफ्तारडलहौजी में पर्यटन कारोबार हुआ धीमा50 प्रतिशत तक पहुंची होटल ऑक्यूपेंसीडलहौजी (चंबा)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में मानसून के आगमन के साथ ही पर्यटन व्यवसाय की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। गर्मियों के व्यस्त पर्यटन सीजन में जहां अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे लगभग पूरी तरह भरे रहते थे, वहीं अब पर्यटकों की संख्या में गिरावट के कारण होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी घटकर लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल संचालकों, टैक्सी ऑपरेटरों, रेस्तरां और स्थानीय व्यापारियों पर इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। मानसून के दौरान पर्यटकों की संख्या में कमी आना सामान्य मौसमी प्रवृत्ति मानी जाती है।हालांकि, कारोबार में आई इस मंदी के बावजूद डलहौजी की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर है। बारिश के बाद देवदार और चीड़ के घने जंगल, बादलों से ढकीं पहाड़ियां, हरियाली से लदीं घाटियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव प्रदान कर रही हैं। खज्जियार, पंचपुला, डैनकुंड और कालाटोप जैसे पर्यटन स्थल इन दिनों हरियाली और धुंध से और भी अधिक आकर्षक दिखाई दे रहे हैं, जिससे प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह मौसम बेहद खास माना जा रहा है।पर्यटन व्यवसायियों करण मोंगा, नरेंद्र पुरी, हरप्रीत, विक्रम आदि का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो आगामी सप्ताह के अंत तक पर्यटकों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्रशासन ने भी यात्रियों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मानसून ने रोकी पर्यटन कारोबार की रफ्तार #MonsoonSlowsDownTourismBusiness. #SubahSamachar