जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर जून का महीना शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए संकट बनकर सामने आया है। जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना और महाराष्ट्र की सत्ता हिल गई थी। यही संयोग फिर जून 2026 में बना है। शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के जाने के बाद अब उद्धव ठाकरे के सामने विधायकों के टूटने का खतरा है। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: अरूप बिस्वास की मांग का ऋतब्रत बनर्जी ने किया समर्थन, कहा- टीएमसी के बैंक खाते पर लगाई जाए रोक कब से शुरू हो सकता हैऑपरेशन टाइगर-2 यह संयोग ही है कि फिर जून में ही शिवसेना (यूबीटी) में बगावत हुई और पार्टी के नौ में से छह सांसद टूट गए। 22 जून से 10 जुलाई तक महाराष्ट्र विधानमंडल के सत्र के दौरान या उसके तुरंत बाद ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना चुनौतीपूर्ण होगा। बता दें, विधानसभा के 288 सदस्यों में शिवसेना (यूबीटी) के 20 विधायक और विधान परिषद में 6 सदस्य हैं। राज्य में यूबीटी के पास सबसे ज्यादा विधायक विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद विपक्षी खेमा महाविकास आघाडी (एमवीए) में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सबसे अधिक विधायक हैं। वहीं, एमवीए के अन्य घटक दल कांग्रेस के 16 और एनसीपी (एसपी) के 10 विधायक हैं। दूसरी ओर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 57 विधायक और 8 विधान परिषद सदस्य हैं। यह भी पढ़ें- डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय: भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक जीवनकाल में सम्मान न मिला, मरणोपरांत मिली पहचान शिंदे नेतृत्व के संपर्क में उद्धव के 20 में से 16 विधायक शिवसेना के विधायक कृपाल तुमाने ने हाल में दावा किया था कि शिवसेना (यूबीटी) के 20 में से 16 विधायक पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं। इससे सांसदों के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों के टूटने की चर्चा को बल मिला है। शिवसेना नेता व राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट का कहना है कि हम कोई ऑपरेशन टाइगर नहीं चला रहे, लेकिन कोई नेता हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हम मना नहीं करेंगे। मानसून सत्र में सियासत नया मोड़ ले सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 05:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा #IndiaNews #National #Maharashtra #UddhavThackeray #ShivsenaUbt #MonthOfJune #OperationTiger-2 #EknathShinde #Shivsena #SubahSamachar