रिश्तों पर कलंक: फुफेरे भाई ने इंस्टाग्राम जाल में फंसा किशोरी के अश्लील फोटो लिए, ब्लैकमेल कर जेवर हड़पे
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से उसके सगे फुफेरे भाई ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर उससे अश्लील फोटो मंगवा ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपी ने दस तोला सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवर वसूल लिए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके पिता और चचेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में उसका सगा भांजा रहता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:53 IST
रिश्तों पर कलंक: फुफेरे भाई ने इंस्टाग्राम जाल में फंसा किशोरी के अश्लील फोटो लिए, ब्लैकमेल कर जेवर हड़पे #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #CivilLines #CyberCrimeMoradabad #MoradabadBlackmail #InstagramCase #CousinAccused #MoradabadCrimeNews #UpPolice #SubahSamachar
