पति बना भरोसे का गुनहगार: इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो कर दिए वायरल
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो उसके ही पति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने उसे धोखे में रखकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। अब आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। जिस पर आरोपी पीड़िता के फोटो और वीडियो पोस्ट कर उसे बदनाम कर रहा है। इससे पहले भी आरोपी इस तरह की हरकत कर चुका है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:22 IST
पति बना भरोसे का गुनहगार: इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो कर दिए वायरल #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #CyberCrime #InstagramCase #ItAct #HusbandAccused #CrimeNewsMoradabad #MoradabadPoliceAction #UpPolice #SubahSamachar
