Moradabad: धूप की तपिश से फटा सिलिंडर, दहला लालबाग
मुरादाबाद शहर की बेहद घनी आबादी वाले लालबाग में शनिवार की दोपहर मकान की तीसरी मंजिल की छत पर रखा गैस सिलिंडर गर्मी के चलते फट गया। उस वक्त पारा 40 डिग्री के पार था और पास में लगी एसी की आउटडोर यूनिट की तपिश सिलिंडर झेल नहीं पाया। सिलिंडर के टुकड़े 100 मीटर दूर तक जाकर गिरे। आस-पड़ोस के कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। तेज धमाके और धुआं होने से लोग सहम गए। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग कहारों वाले मंदिर के पास गली नंबर एक में मो. इमरान का तीन मंजिला मकान है। मो. इमरान का डिश केबल का काम करते हैं। शुक्रवार की रात उनके घर मेहमान आए थे। गर्मी होने के कारण मेहमानों के लिए मकान की छत पर खाना बनाया गया था। खाना खाने के बाद मेहमान अपने घर चले गए थे और मो. इमरान के परिजन छत पर ही गैस सिलिंडर व अन्य सामान छोड़कर सो गए थे। जिस जगह सिलिंडर रखा था, उसके पास ही एसी की आउटडोर यूनिट लगी थी।मो. इमरान और उनके परिजनों का कहना है कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे भीषण गर्मी और एसी की आउटडोर यूनिट की तपिश के कारण गैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। दीवार तोड़ते हुए सिलिंडर के टुकड़े दूसरे मकानों की छतों तक पहुंच गए। करीब 100 मीटर दूर तक टुकड़े गिरे और ईंटें हवा में उछल गईं। सिलिंडर के टुकड़े से पड़ोसी दीपक दिवाकर के मकान की छत पर रखी पानी की टंकी फट गई। दूसरे पड़ोसी कलुआ के मकान की छत पर भी टुकड़े गिरे। गौरव दिवाकर, रितिक के मकान में दरारें पड़ गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 10:47 IST
Moradabad: धूप की तपिश से फटा सिलिंडर, दहला लालबाग #ShortVideos #UttarPradesh #MoradabadCylinderBlast #HowCylinderBlast #CylinderBlastToday #CylinderBlastVideo #CylinderBlastReasons #WhyDoesCylinderBlastHappen #CylinderBlastNewsToday #CylinderBlast #CylinderExplodesDueToHeat #MoradabadNews #SubahSamachar
