Rishikesh News: चोपड़ा गांव में 30 से ज्यादा बीमार
ग्राम सभा चोपड़ा में पिछले एक सप्ताह से उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित तीस से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर की टीम ने गांव का दौरा कर मरीजों की जांच की और आवश्यक उपचार प्रदान किया।गांव में उल्टी और दस्त की शिकायतें लगातार बढ़ने से ग्रामीण काफी परेशान थे। शुक्रवार को डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को समझा।जांच के दौरान तीस से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से कुछ मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए पानी और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव में फैली बीमारी को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। उल्टी, दस्त और बुखार के लक्षणों वाले लोगों की पहचान की गई। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:03 IST
Rishikesh News: चोपड़ा गांव में 30 से ज्यादा बीमार #MoreThan30PeopleAreSickInChopraVillage. #SubahSamachar
