Kotdwar News: जच्चा-बच्चा को हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर किया रेफर

बड़कोट। दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए संचालित हेली एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई। सोमवार को बड़कोट तहसील क्षेत्र के कुर्सील गांव की एक महिला और उसके नवजात को आपात स्थिति में हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया।ग्राम कुर्सील निवासी अनामिका पत्नी प्रवेश को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया जहां चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक प्रसव कराया। जन्म के बाद नवजात को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऐसी स्थिति में एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को हायर सेंटर भेजना सुरक्षित नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक जिला डॉ अंगद राणा व डॉ. रोहित भंडारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. बीएस रावत को फोन किया और उनसे हेली सेवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सीएमओ के निर्देशन में तत्काल जच्चा-बच्चा को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए हेली से समय रहते दोनों को बेहतर उपचार के लिए भेजा जा सका। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 17:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: जच्चा-बच्चा को हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर किया रेफर #MotherAndChildReferredToHigherCenterViaAirAmbulance #SubahSamachar