Ayodhya News: मां-बेटी को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट
पूरा बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के मडना में छत निर्माण को लेकर हुए विवाद में महिला व उसकी बेटी को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मडना निवासी राधेश्याम निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मार्च की शाम उनकी पत्नी कौशल्या और बेटी गुड़िया घर पर छत निर्माण के लिए मसाला तैयार कर रही थीं। इसी दौरान छोटे भाई गगाराम निषाद अपनी पत्नी आशा तथा पुत्र अमर व आजाद के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घर पहुंचने पर पत्नी को डॉक्टर के पास ले गया जहां से उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया था। पीड़ित के अनुसार इलाज कराने के बाद वह रविवार को थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष महराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:17 IST
Ayodhya News: मां-बेटी को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट #MotherAndDaughterBeaten;CaseFiledAgainstFour #SubahSamachar
