Aligarh Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम
इगलास कोतवाली अंतर्गत अलीगढ़ मार्ग पर 29 मार्च रात्रि बाइक सवार मां-बेटे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी भी मौत हो गई । हादसा गांव जारोठ के पास हुआ। अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना अंतर्गत् भदेशी रोड निवासी गुलशन पुत्र जौहरी सिंह अपनी मां भगवती के साथ बाइक से इगलास से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि भगवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा गया। जहां उपचार के दौरान देर रात्रि में मां की भी मौत हो गई। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:30 IST
Aligarh Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #CarBikeCollision #MotherSonDied #AligarhAccident #IglasAligarh #AligarhNews #SubahSamachar
