Noida News: ज्वेलरी चुराने वाली मां-बेटी गिरफ्तार
नोएडा। डीएलएफ मॉल के ज्वेलरी स्टोर से ग्राहक बनकर गहने चोरी करने की आरोपी मां-बेटी को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 लाख रुपये की चोरी की ज्वेलरी बरामद हुई है। घटना में प्रयुक्त कार भी कब्जे में ली गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को दिल्ली के महेंद्रा पार्क निवासी सरिता गौतम अपनी बेटी रिद्धि उर्फ रचना के साथ स्टोर में घुसीं और कर्मचारियों को बातों में उलझाकर गहने चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज से दोनों की पहचान की गई। दिल्ली के थाना रिठाला मेट्रो और जनकपुरी थाने में उनके खिलाफ पहले से ही केस दर्ज हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:05 IST
Noida News: ज्वेलरी चुराने वाली मां-बेटी गिरफ्तार #Mother-daughterDuoArrestedForStealingJewellery #SubahSamachar
