UP: तीन बच्चों की मां और उम्र 47 साल, घर छोड़ 27 वर्ष छोटे प्रेमी संग चली गई; कत्ल के डर से पति ने किया ये काम

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 47 साल की तीन बच्चों की मां अपनी उम्र से 27 साल छोटे यानी 20 वर्षीय युवक के प्रेम में घर छोड़कर चली गई। चार महीने बाद मंगलवार को पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। उसने पत्नी से घर लौटने की मिन्नतें कीं, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। स्टेशन पर कुछ देर तक तीनों के बीच कहासुनी होती रही। लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पति ने दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर उनकी कोर्ट मैरिज करा दी। पति का कहना था कि उसने अपनी हत्या के डर से दोनों का विवाह करा दिया। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव निवासी जीवनाथ राजभर की शादी करीब 25 वर्ष पहले नई बाजार क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी सरिता राजभर से हुई थी। इस दंपती के तीन बच्चे हैं। जीवनाथ राजभर दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 08:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: तीन बच्चों की मां और उम्र 47 साल, घर छोड़ 27 वर्ष छोटे प्रेमी संग चली गई; कत्ल के डर से पति ने किया ये काम #CityStates #Varanasi #Chandauli #UttarPradesh #ChandauliPolice #SubahSamachar