UP: 'मम्मी...डर लग रहा है..बचा लो..', 170 दिन बाद बेटी की आवाज सुन SSP के पहुंची मां; यहां से हुई थी गायब

UP Crime: मम्मी हम बहुत दूर आ गए हैं डर लग रहा है मुझे बचा लो। एक अनजान नंबर से आई काॅल और उस पर बेटी की आवाज ने मां को बेचैन कर दिया। वह सीधे एएसपी अनिल कुमार के पास पहुंची और प्रार्थना पत्र सौंपते हुए घटना की जानकारी दी। मामले में शाहगंज पुलिस को एफआईआर के निर्देश दिए गए। मामला दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू कर दी गई है। शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी डाला में एक क्रशर प्लांट पर काम करती थी। गत 17 अगस्त को वह वहां से काम करते वक्त गायब हो गई थी। लगभग 6 महीने हो गए अब तक पता नहीं चला। उस समय 22 अगस्त को चोपन और 29 अगस्त को डाला चौकी में प्रार्थना पत्र देकर गुहार भी लगाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है। कुछ दिन पूर्व दोपहर में उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि उसकी बेटी बात करेगी। जैसे ही उसने बात शुरू की बेटी ने कहा कि हम बहुत दूर आ गए हैं। हमें डर लग रहा है। इटावा जिला में होंने की जानकारी दी। एएसपी ने शाहगंज पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा के मुताबिक मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 22:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'मम्मी...डर लग रहा है..बचा लो..', 170 दिन बाद बेटी की आवाज सुन SSP के पहुंची मां; यहां से हुई थी गायब #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #SubahSamachar