Chitrakoot: नहाते समय का वीडियो बनने पर दो किशोरियों को मां ने डांटा, दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ

पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नदी में नहाते समय दो किशोरियों का किसी ने छिप कर फोटो व वीडियो बना लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो किशोरियों को डांट दिया इससे दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। पुलिस की तीन टीमें जांच में जुट गई हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे दो किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो किशोरियों को लेकर निकल चुके थे। पुलिस जिला अस्पताल पहुंची वहां पूछतांछ में किशोरियों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को नदी में नहाने गई थी। वहां पर नहाते समय का कुछ युवकों ने उनकी फोटो व वीडियो बना ली। यह बात किसी ने किशोरियों की मां से बता दिया तो दोनों को डांट दिया। इससे आहत होकर दोनों ने अपने-अपने घर में जहरीला पदार्थ खाया है। जानकारी एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और किशोरियों की हालत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों को बांदा रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की है। एक टीम किशोरियों के साथ इलाज कराने, दूसरी परिजनों से पूछतांछ व तीसरी टीम नदी में नहाते समय वीडियो बनाने वाले युवकों के बारे में पता लगाने में जुट गई हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chitrakoot: नहाते समय का वीडियो बनने पर दो किशोरियों को मां ने डांटा, दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ #CityStates #Chitrakoot #Kanpur #UttarPradesh #ChitrakootNews #UpNews #CrimeNews #SubahSamachar