दोस्त की बर्थडे पार्टी में पति संग पहुंचीं प्रेग्नेंट सामंथा, जश्न की तस्वीरों में दिखी बेबी बंप की झलक

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म मां इंटी बंगारम और अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस हाल ही में हैदराबाद में एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन के जन्मदिन के जश्न में अपने पार्टनर राज निदिमोरू के साथ शामिल हुईं। इस छोटी सी पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं और फैंस सामंथा के बेबी बंप की झलक देखकर बहुत खुश हैं। जश्न की तस्वीरों में दिखा सामंथा का बेबी बंप राहुल रविंद्रन ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में सामंथा ब्लैक को-ऑर्ड सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राज ग्रे शर्ट और जींस में कैज़ुअल लुक में दिखे। एक तस्वीर में सामंथा के बेबी बंप की हल्की सी झलक दिख रही है, जिसने तुरंत फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस सेलिब्रेशन के दौरान सामंथा की मुलाकात इंडस्ट्री में उनके सबसे पुराने दोस्तों में से एक से भी हुई। राहुल और उनकी दोस्ती 17 साल से भी ज्यादा पुरानी है। यह दोस्ती तब शुरू हुई थी जब उन्होंने 2010 की तमिल फिल्म 'मॉस्कोविन कावेरी' में साथ काम किया था। इतने सालमें राहुल और उनकी पत्नी सिंगर चिन्मयी श्रीपदा सामंथा के सबसे करीबी दोस्तों में से एक रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 12:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दोस्त की बर्थडे पार्टी में पति संग पहुंचीं प्रेग्नेंट सामंथा, जश्न की तस्वीरों में दिखी बेबी बंप की झलक #SouthCinema #National #SamanthaRuthPrabhu #PregnantSamantha #SamanthaBabyBump #RahulRavindran #RahulRavindranBirthday #RahulRavindraBirthdayBash #SamanthaAtRahulRavindranBirthdayBash #RajNidimoru #SamanthaRaj #RajSamantha #SubahSamachar