हिसार में हादसा: बरवाला-टाेहाना रोड पर बाइक व पिकअप गाड़ी की टक्कर, तीन बेटियों सहित पिता की मौत और पत्नी घायल
बरवाला- टाेहाना मार्ग पर सोमवार शाम गांव गैबीपुर के एक बाइक सामने से आई पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इससे बाइक चालक और उसकी तीन बेटियाें की मौके पर ही माैत हाे गई। पत्नी को गंभीर हालत में अग्राेहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया है। देर रात तक इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी। गांव मोहब्बतपुर के सरपंच सुभाष मंडा ने बताया कि गांव निवासी मुकेश (30) फर्नीचर का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से अपने बच्चों के साथ बरवाला में रह रहा था। सोमवार को पत्नी आरती और तीन बेटियाें 6 साल की दिव्या, 4 साल की निशु और डेढ़ साल की दीक्षा के साथ बाइक पर गांव प्रभुवाला की ओर से बरवाला आ रहा था। गैबीपुर के पास उसकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इससे पांचों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकाें ने मुकेश, दिव्या व निशु काे मृत घाेषित कर दिया। आरती और दीक्षा को अग्राेहा रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान दीक्षा ने भी दम तोड़ दिया। बरवाला थाने के जांच अधिकारी एसआई अशोक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवाया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक भाग गया। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 05:55 IST
हिसार में हादसा: बरवाला-टाेहाना रोड पर बाइक व पिकअप गाड़ी की टक्कर, तीन बेटियों सहित पिता की मौत और पत्नी घायल #CityStates #Hisar #Haryana #SubahSamachar
