Road Accident: चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की माैत, एक घायल
चंबा-तीसा मार्ग पर देर रात सरोल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की माैत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार(27) पुत्र प्रकाश चंद गांव भानवाली, तहसील सलूणी के रूप में हुई है। जबकि हादसे में अक्षय शर्मा(21) पुत्र परवीन कुमार गांव इंद्रेश्वर सलूणी घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां एक युवक की माैत हो गई। एसपी विजय सकलानी ने कहा कि बाइक हादसे में एक की मौत हुई है, पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 06:14 IST
Road Accident: चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की माैत, एक घायल #CityStates #Shimla #Chamba #ChambaAccident #SubahSamachar
