Dehradun News: सहसपुर में घर के पास से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में घर के पास खड़ी बाइक दो अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, जमनपुर निवासी अतर सिंह ने शिकायत देकर बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब 8.30 बजे वह शिव मंदिर वाली गली में अपनी बाइक खड़ी कर सामान लेने दुकान पर गए थे। कुछ मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: सहसपुर में घर के पास से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज #MotorcycleStolenNearAHouseInSahaspur #SubahSamachar