Gurugram News: सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
मानेसर। आईएमटी मानेसर में शनिवार को सिटी बस की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। बस की टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसके एक हाथ में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की। हाथ पर खून बहने लगा जिससे देखते हुए बस चालक और कंडक्टर ने बस रोककर घायल के हाथ पर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बस कंडक्टर युवक को मानेसर स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। लोगों ने बताया कि आईएमटी मानेसर और आसपास के इलाकों में कई सिटी बस चालक तेज रफ्तार से बस चलाते हैं। इससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस चालकों की रफ्तार पर नियंत्रण रखा जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:05 IST
Gurugram News: सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार घायल #MotorcyclistInjuredAfterBeingHitByACityBus. #SubahSamachar
