Motorola Edge 70 Fusion: 7000mAh बैटरी, कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट; जानें क्या होगा खास

स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री होने जा रही है। Motorola ने अपने अपकमिंग Motorola Edge 70 Fusion को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कमिंग सून पोस्ट शेयर किया है, जबकि Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इससे साफ है कि कंपनी फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस Edge 70 लाइनअप का हिस्सा होगा और Edge सीरीज की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज और स्लिम प्रोफाइल को बरकरार रखेगा। कब होगा लॉन्च रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Fusion इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो मार्च के पहले हफ्ते से इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट और सेल डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें:iPhone 18 Pro में मिल सकता है नया कलर ऑप्शन: 'डीप रेड' रंग में आ सकता है फोन, जानें क्या होगा खास Motorola Edge 70: क्या होंगे फीचर्स Motorola Edge 70 में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जा सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी। The motorola edge 70 fusion features the worlds first 50MP Sony LYTIA™️ 710 camera with motoAI. Its built to think like a pro. Expect true-to-life colours, rich textures, and detail that popsCome experience the fusion life. #Edge70Fusion #EdgeOutTheOrdinary pic.twitter.com/YCI4d7DWExmdash; Motorola India (@motorolaindia) February 23, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 13:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Motorola Edge 70 Fusion: 7000mAh बैटरी, कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट; जानें क्या होगा खास #Gadgets #National #Motorola #UpcomingSmartphones #MotoEdge70Fusion #SubahSamachar