Noida News: शारदा विश्वविद्यालय और वीवो इंडिया के बीच हुआ एमओयू
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय और वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच उद्योग–शिक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुखी और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने भविष्य में संयुक्त प्रशिक्षण, शोध और कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करने पर सहमति जताई। इस मौके पर डॉ. तक्ष कुमार, आयुष कुमार, डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. एनबी. सिंह, डॉ. अमित सहगल, डॉ. यशोधरा राज, विक्रांत चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:35 IST
Noida News: शारदा विश्वविद्यालय और वीवो इंडिया के बीच हुआ एमओयू #MoUSignedBetweenShardaUniversityAndVivoIndia #SubahSamachar
