MP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन आज, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का छठा दिन आज काफी अहम रहने वाला है। सदन में अनुपूरक बजट पर मतदान कराया जाएगा, वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है। विपक्ष की ओर से हालिया ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने की संभावना है। साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला भी सदन में गूंज सकता है। इस मुद्दे पर जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस-भाजपा टकराव पर हंगामे के आसार हाल ही में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव और पत्थराव की घटना को लेकर भी विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष इस मामले में सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा सकता है, जबकि सत्ता पक्ष पलटवार की रणनीति के साथ मैदान में रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 09:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन आज, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का प्रदर्शन #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpAssemblyBudgetSessionLive #MpBudgetSession #MpCongress #SubahSamachar