MP Board Result: 12वीं की मेरिट में भोपाल के 9, ग्वालियर के सबसे ज्यादा 10 छात्र; टॉप-10 में 6 जनजातीय जिले

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा की स्टेट मेरिट सूची में इस बार 221 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें ग्वालियर के सर्वाधिक 10, भोपाल के 9, इंदौर और जबलपुर के 5-5 विद्यार्थी शामिल हैं। चारों बड़े शहरों के कुल 29 छात्र ही मेरिट में जगह बना सके हैं। मैथ्स-साइंस संकाय में भोपाल और ग्वालियर के 6-6, इंदौर के 3 और जबलपुर के 2 विद्यार्थी ही मेरिट सूची में शामिल हैं, जो महानगरों के कमजोर प्रदर्शन को बताता है। ये भी पढ़ें-MP Board 12th Result 2026:CM यादव ने बारहवीं का परिणाम किया जारी, 76.01 प्रतिशत रहा; बेटियों ने फिर बाजी मारी बड़े शहर टॉप-30 से बाहर छात्रों के पास प्रतिशत के मामले में प्रदेश के चारों बड़े शहर टॉप-30 में भी जगह नहीं बना सके। जबलपुर 77.26% के साथ 33वें, इंदौर 69.94% के साथ 43वें, भोपाल 68.61% के साथ 45वें और ग्वालियर 61.67% के साथ 49वें स्थान पर रहे। प्रदेश में सरकारी स्कूलों का परिणाम 80.43% रहा, जो पिछले वर्ष के 75.79% से 4.64% अधिक है। वहीं, निजी स्कूलों का परिणाम 69.67% रहा, जो पिछले साल के 72.47% से 2.80% कम है। ये भी पढ़ें-MP Board 10th Result 2026:10वीं बोर्ड के 73.42% रहे नतीजे, छात्राओं ने मारी बाजी; पन्ना की प्रतिभा टॉपर जनजातीय जिलों का दबदबा इस बार के परिणाम की खास बात यह रही कि टॉप-10 जिलों में 6 जिले जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र से हैं। इनमें झाबुआ, अनूपपुर, अलीराजपुर, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट शामिल हैं। ये भी पढ़ें-MP Board Result:लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास टॉप-10 जिले (पास प्रतिशत) झाबुआ – 93.23% अनूपपुर – 93.04% नरसिंहपुर – 92.62% अलीराजपुर – 91.59% सीधी – 90% मंडला – 89.41% नीमच – 87.36% डिंडौरी – 86.87% बालाघाट – 86.67% खंडवा – 86.57% ये भी पढ़ें-MPBSE MP Board Result 2026 Live:एमपी बोर्ड के साथ सीबीएसई 10वीं के नतीजे भी हुए घोषित, यहां देखें परिणाम वर्गवार परिणाम (2026) सामान्य वर्ग – 77.2% ओबीसी – 76.73% अनुसूचित जनजाति – 78.44% अनुसूचित जाति – 70.47%

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Board Result: 12वीं की मेरिट में भोपाल के 9, ग्वालियर के सबसे ज्यादा 10 छात्र; टॉप-10 में 6 जनजातीय जिले #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpBoardResult #MpBoard12thMeritList #MpbseResult2026 #MadhyaPradeshNews #BoardExamResult #MeritListNewsDistrictWiseResult #TribalDistrictPerformance #SubahSamachar