Meerut News: सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे अजराड़ा, शोक व्यक्त किया

मुंडाली। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को अजराड़ा स्थित मदरसा पहुंचे। उन्होंने मौलाना अब्दुल मालिक से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और हर परिस्थिति में परिवार व मदरसे के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान उलमा-ए-कराम और अन्य वक्ताओं ने भी मौलाना मुगैसी की इल्मी, दीनी और सामाजिक सेवाओं को याद करते हुए उन्हें एक महान रहनुमा बताया। पूरे परिसर में गम का माहौल रहा और हर ओर दुआओं की आवाज गूंजती रही। मरहूम की मगफिरत, बुलंद दर्जात और मुल्क में अमन-चैन के लिए सामूहिक दुआ कराई गई। ताजियत का यह सिलसिला लगातार जारी है। अकीदतमंद अजराड़ा पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे अजराड़ा, शोक व्यक्त किया #MPChandrashekharAzadReachedAjradaAndExpressedCondolences. #SubahSamachar