Chhatarpur Stone Pelting: मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित

मध्य प्रदेश में केन बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। छतरपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर जमा आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा। हालात बेकाबू होने पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। मध्य प्रदेश के अफसरों ने पूरे मामले पर क्या जानकारी दी हंगामा कर रहे असंतुष्ट ग्रामीण और आक्रोशित लोग इस मामले में बिजावर के एसडीएम राकेश शुक्ला ने कहा, 'केन बेतवा परियोजना का बांध निर्माणाधीन है; कुछ लोग वहां लगातार हंगामा कर रहे थे। उनमें से कुछ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुबह से अब तक मैंने उन्हें कई-बार समझाया है कि जमानत मिलने की प्रक्रिया निर्धारित है ऐसी बातें सामने आई हैं कि कुछ लोगों ने पत्थर उठाकर कुछ जगहों पर हमले का प्रयास किया। प्रशासन वीडियो देखने के बाद इस संबंध में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करेगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' #WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: SDM Bijawar Rakesh Shukla says, "The Ken Betwa project dam is under construction; some people were constantly creating disturbances there. Actions were being taken against some of them From morning till now, I have explained to them… https://t.co/q6ydtufG2R pic.twitter.com/1Xu8hbTGI0 — ANI (@ANI) February 10, 2026 ग्रामीणों की मांग पूरा करेगी सरकार इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्य पटले ने बताया कि दोधन गांव के कुछ लोगों की मांगें वही थीं जो उन्होंने पहले सरकार के सामने भी रखी थीं। असंतुष्ट ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर थोड़े आक्रामक भी हो गए। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त कर दिया है। #WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: ASP Aditya Patle says, "Some people from Dodhan village had essentially the same demands they had previously placed before the government. They had become a little aggressive about this. However, the situation was brought under control, and… https://t.co/q6ydtufG2R pic.twitter.com/2jzJXFPnHi — ANI (@ANI) February 10, 2026 नियंत्रण मेंहालात पटले के मुताबिक विस्थापित किए गए लोग पहले से व्यापक चर्चा में शामिल हैं। सरकार कानूनी दायरे में आने वाली ग्रामीणों की मांगों को पूरी तरह से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशितों से बातचीत कर उन्हें अपनी जगह से पीछे हटने को कहा। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सभी लोग शांतिपूर्वक चले गए हैं। पुलिस की गश्त जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 07:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chhatarpur Stone Pelting: मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित #CityStates #Chhatarpur #MadhyaPradesh #छतरपुर #मध्यप्रदेश #SubahSamachar