MP News: भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट मैराथन शुरू, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 “नॉट आउट @100” का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस लाइन स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने क्रिकेट पिच पर पहुंचकर एक गेंद खेलकर मैच का औपचारिक शुभारंभ भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश दिव्यांगजन खेलों का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलना केवल रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह समाज को यह संदेश देता है कि मजबूत संकल्प के सामने कोई भी सीमा टिक नहीं सकती।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेट पिच पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा एक बॉल खेलकर मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच मध्यप्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो केटेगरी टीम के बीच रहा। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव को खेल महोत्सव का बैच लगाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट की कैप भी धारण की। ये भी पढ़ें-MP:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने MLA आतिफ की तारीफ की, कहा- गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने संकल्प लाए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकलांग के स्थान पर दिव्यांग शब्द को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सोच से समाज में सम्मान और आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई है तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संघर्ष करने वालों को नई प्रेरणा मिली है।पहला मुकाबला मध्यप्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो कैटेगरी टीमों के बीच खेला गया। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस महोत्सव में 25 टीमों के लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह अनूठा आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा और दिन-रात लगातार 100 घंटे क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े संस्थानों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव समाज में समान अवसर, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का मजबूत संदेश देगा। ये भी पढ़ें-MP News:भोपाल में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, हबीबगंज थाने में दोनों पक्षों पर केस दर्ज रिकॉर्ड बनाने की तैयारी आयोजकों के अनुसार, इस 100 घंटे के निरंतर क्रिकेट आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिंका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। यदि यह प्रयास सफल रहता है, तो भोपाल एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 15:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट मैराथन शुरू, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #DisabledCricket #T20Tournament #Dr.MohanYadav #MpNews #SubahSamachar