MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित, सीएम यादव करेंगे पदक अलंकरण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को लाल परेड मैदान में आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए पदकों से सम्मानित करेंगे। समारोह में कुल 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान को पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक और 33 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। इसके अलावा होमगार्ड के तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री दो सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक भी प्रदान करेंगे। ये भी पढ़ें-MP News:पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा नहीं बनेगी बाधा, सीएम ने दिए जल्द निर्णय के निर्देश इन्हें मिलेंगे राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख, नई दिल्ली बीएसएफ पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देऊस्कर, उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी शामिल हैं। इनके अलावा विशेष शाखा इंदौर (सेवानिवृत्त) निरीक्षक शिवकुमार पटेल, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल प्रधान आरक्षक वाल्टर हेनरी एक्का और 7वीं वाहिनी भोपाल प्रधान आरक्षक (आर्म्स) देवेन्द्र कुमार कौशलको भी विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। ये भी पढ़ें-एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध:तेल से बनने वाले पनीर पर लगेगा प्रतिबंध; हर महीने है 900 टन की खपत 33 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में कृष्णावेणी देशावतु, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, विजय कुमार खत्री, मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, एलरिज विनसेन्ट सिंह, राजेश सहाय, दुर्गेश कुमार राठौर, नीरज पाण्डेय, रूपेश कुमार द्विवेदी, सीमा अलावा, आशीष खरे, दिनेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, राजू गोराने, मनीता राय, मनोज कुमार दुबे, प्रवीण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीण पंवार, कुंजेश श्रीवास्तव, प्रेम किशोर व्यास, उमराव प्रसाद जाटव, संतोष मेहरा, अशोक राव सावंत, महेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र कुमार दुबे, राम मिश्रा, कल्याण सिंह, सुशील कुमार चौबे और रवीन्द्र मिश्रा शामिल हैं। ये भी पढ़ें-MP में ऊर्जा-टेक्सटाइल निवेश को रफ्तार, टोरेंट ग्रुप 43 हजार करोड़ और अरविंद लिमिटेड 1200 करोड़ लगाएगा तीन होमगार्ड जवानों को पदक राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा के लिए होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक संतोष कुमार शुक्ला (जिला शाजापुर), सुनील कुमार जैन (जिला उज्जैन) और नरेन्द्र अवस्थी (जिला इंदौर) को प्रदान किया जाएगा। दो को सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वर्गीय मनोहर सिंह चौहान, जिला मंदसौर को मरणोपरांत और राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, जिला दमोह को सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक प्रदान करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 18:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित, सीएम यादव करेंगे पदक अलंकरण #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpNews #MadhyaPradeshNews #IndependenceDay #PoliceMedal #HomeGuard #CmMohanYadav #SubahSamachar