MP News: बैतूल के कुकरू में सीएम मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, खेत में चलाया हल; युवक के कहने पर घुमा दी लाठी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रशासनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ग्रामीण जीवन, कृषि और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। रविवार को उनका कई अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। सुबह मुख्यमंत्री स्थानीय किसान मारोती बाबसकर के खेत पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से स्वयं हल चलाकर खेती-किसानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने किसान से फसल, खेती की चुनौतियों और कृषि संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की सलाह दी। ये भी पढ़ें-'मन की बात' में पीएम ने की ब्यावरा की महिलाओं की सराहना, बोलें-प्लास्टिक कचरे को बनाया सुंदरता का माध्यम
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:29 IST
MP News: बैतूल के कुकरू में सीएम मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, खेत में चलाया हल; युवक के कहने पर घुमा दी लाठी #CityStates #MadhyaPradesh #Betul #SubahSamachar
