MP: आधी रात पर ऑपरेशन गोल्ड ! 5 से अधिक चोरों का सुनार की दुकान पर धावा, गहने व कैश लेकर फरार; CCTV में कैद

सिंगरौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है, जहां आधी रात को आधा दर्जन बदमाशों ने एक सुनार की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बरगवां बाजार स्थित सेठ विनोद कुमार सर्राफ की दुकान को 18 फरवरी की आधी रात निशाना बनाया गया। बदमाश सुनसान समय का फायदा उठाकर दुकान के सामने पहुंचे। पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी गई, फिर औजारों की मदद से शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। प्लानिंग के साथ अंजाम सीसीटीवी फुटेज में करीब पांच से छह बदमाश चेहरे ढंके हुए नजर आ रहे हैं। दुकान में घुसते ही वे सीधे काउंटर और तिजोरी की ओर बढ़े। कुछ ही मिनटों में शोकेस में रखी सोने की चेन, अंगूठियां, कंगन और चांदी के आभूषण बैग में भर लिए। गल्ले में रखी नकदी भी समेट ली गई। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात महज 5 से 10 मिनट के भीतर अंजाम दी गई। बदमाशों की तेजी और आत्मविश्वास से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले से दुकान की रेकी की थी। घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। सुबह मचा हड़कंप सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे तो टूटा हुआ शटर और बिखरा सामान देखकर वे सन्न रह गए। अंदर शोकेस खाली पड़े थे और कैश काउंटर भी साफ था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। ये भी पढ़ें-MP Weather Today: आज पूर्वी एमपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, फरवरी में चौथी बार बदलेगा मौसम का मिजाज व्यापारियों में दहशत घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो इतनी बड़ी चोरी नहीं होती। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। अब सवाल यह है कि सीसीटीवी में कैद ये आधा दर्जन आरोपी कब तक कानून के शिकंजे में आएंगे शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 08:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: आधी रात पर ऑपरेशन गोल्ड ! 5 से अधिक चोरों का सुनार की दुकान पर धावा, गहने व कैश लेकर फरार; CCTV में कैद #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Singrauli #MpNews #Bargawan #Theft #GoldsmithShop #CrimeNews #Cctv #SubahSamachar