MP News: राम मंदिर और महाकाल जमीन विवाद पर वीडी शर्मा का पलटवार, बोले- दिग्विजय सिंह के आरोप बेबुनियाद
खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट और महाकाल मंदिर की जमीन को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है।वीडी शर्मा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिग्विजय सिंह किस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े किसी मामले में अनियमितता की शिकायत सामने आई है तो ट्रस्ट ने स्वयं उसका संज्ञान लिया है। ट्रस्ट के अनुरोध पर ही सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी। ये भी पढ़ें-Twisha Sharma Case:त्विषा केस में आरोपी पक्ष तैयार, वॉइस सैंपल और पासवर्ड पर अदालत का आदेश 7 जुलाई को महाकाल मंदिर की जमीन पर आरएसएस का गेस्ट हाउस बनाए जाने के आरोपों पर भी वीडी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लगाने से पहले दिग्विजय सिंह को अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के फैसलों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान चरनोई भूमि के आवंटन जैसे मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुई थीं और स्वयं दिग्विजय सिंह बाद में उसे अपनी बड़ी गलती बता चुके हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लगातार हिंदुत्व और सनातन पर सवाल उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा सरकार हर मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है और कानून के अनुसार जांच आगे बढ़ रही है। ये भी पढ़ें-Double Murder in Bhopal:करीबी रिश्तेदारों पर हत्या कराने का शक, पुलिस कमिश्नर ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 05:03 IST
MP News: राम मंदिर और महाकाल जमीन विवाद पर वीडी शर्मा का पलटवार, बोले- दिग्विजय सिंह के आरोप बेबुनियाद #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VdSharma #DigvijayaSingh #RamMandir #MahakalMandir #SitProbe #Bjp #Congress #SubahSamachar
