MP News: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को विश्वास सारंग ने घेरा, बोले- देश की एकता-अखंडता पर प्रहार
वंदे मातरम् के दो कड़ी गाने को लेकर कांग्रेस के रुख पर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के फैसले को देश की एकता और अखंडता पर प्रहार बताया। वहीं नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के आंदोलन और समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध को लेकर भी सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने देश और वंदे मातरम् को तोड़ने का काम किया है। उनके मुताबिक वंदे मातरम् वह तराना है, जिसे गाते हुए सैकड़ों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कांग्रेस के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताते हुए इसे उसकी फूट डालो और राज करो की मानसिकता का परिचायक बताया। ये भी पढ़ें-MP News:भोपाल के छह लेन बायपास से हजारों पेड़ों पर संकट, 36 किमी सड़क निर्माण में सबसे ज्यादा कोलार में कटाई नीट पेपर लीक पर कांग्रेस से सवाल नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए सारंग ने सवाल उठाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस ने आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्ग विशेष को भ्रमित कर राजनीति करने की आदत से मजबूर है। ये भी पढ़ें-MP News:UCC को लेकर फैली अफवाहों से बढ़े निकाह के आवेदन, भोपाल में काजियों के पास पहुंच रहे परिवार UCC के विरोध पर भी तीखा हमला UCC को लेकर सारंग ने विरोध करने वालों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनके मन में दूसरी या तीसरी शादी करने और हलाला करने का विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे, इसलिए विरोध करने वालों के पेट में दर्द हो रहा है। सारंग ने स्पष्ट कहा कि कोई भी विरोध कर ले, UCC लागू हो चुका है और लागू रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 16:14 IST
MP News: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को विश्वास सारंग ने घेरा, बोले- देश की एकता-अखंडता पर प्रहार #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VishvasSarang #VandeMataram #Congress #Ucc #NeetPaperLeak #MpNews #BhopalNews #SubahSamachar
