Ambala News: सांसद रेखा शर्मा ने बताए 12 साल के जनहित के कार्य

अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क एवं संवाद अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला कैंट के वार्ड 10 में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांसद रेखा शर्मा पार्षद रमन छतवाल के कार्यालय पहुंचीं, जहां पार्षद रमन छतवाल व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, देश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: सांसद रेखा शर्मा ने बताए 12 साल के जनहित के कार्य #MPRekhaSharmaToldAboutThePublicWelfareWorksDoneInTheLast12Years.MPRekhaSharmaToldAboutThePublicWelfareWorksDoneInTheLast12Years. #SubahSamachar