MP Weather: मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में बरसा मानसून,अगले 48 घंटे में भोपाल-उज्जैन तक पहुंचने के आसार

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से सक्रिय हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों ने खरीफ फसलों की बुआई तेज कर दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में मानसून भोपाल और उज्जैन संभाग तक पहुंच सकता है। वहीं ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसून सबसे अंत में पहुंचेगा। सिवनी, उज्जैन और शाजापुर में झमाझम बारिश शुक्रवार को सिवनी में करीब दो इंच बारिश दर्ज की गई। उज्जैन में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिरा, जबकि शाजापुर जिले के शुजालपुर, अकोदिया और आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे तक तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम और शाजापुर में भी करीब दो-दो इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा आगर-मालवा, मंदसौर, खंडवा और अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश से बदला मौसम, पारा लुढ़का लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। खरगोन सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खंडवा में 30.1, सागर में 31.1, छिंदवाड़ा में 31.8, बैतूल में 32.7, सिवनी और उमरिया में 33.2, धार में 33.4 तथा नर्मदापुरम में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल और इंदौर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, उज्जैन का 33.5 डिग्री, जबलपुर का 36.7 डिग्री और ग्वालियर का 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों के लिए राहत, बुआई ने पकड़ी रफ्तार अच्छी बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी बनने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। शुजालपुर में इस मानसून सीजन में अब तक 130 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी है। मौसम अनुकूल होने से खरीफ फसलों की बुआई का काम तेज हो गया है। मंदसौर, आगर-मालवा और आसपास के क्षेत्रों में भी किसान बारिश को खेती के लिए लाभदायक मान रहे हैं। अब तक 15 जिलों में पहुंच चुका है मानसून मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब तक आलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बड़वानी और डिंडौरी जिलों तक पहुंच चुका है। अगले दो दिनों में इसके भोपाल और उज्जैन संभाग में प्रवेश करने की संभावना है। यह भी पढ़ें-मानसून की रफ्तार तेज, अगले 48 घंटे अहम, 45 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट अभी इन संभागों को करना होगा इंतजार मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून की रफ्तार बनी रहेगी, लेकिन ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में इसकी एंट्री सबसे आखिर में होगी। इन क्षेत्रों में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Weather: मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में बरसा मानसून,अगले 48 घंटे में भोपाल-उज्जैन तक पहुंचने के आसार #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Rewa #Satna #Sagar #Umaria #Bhind #Jabalpur #Rajgarh #Shivpuri #SubahSamachar