MP Weather Today: एमपी में सामान्य से 10% ज्यादा वर्षा, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, भिंड में रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जुलाई के पहले आठ दिनों में हुई लगातार बारिश ने जून की कमी पूरी कर दी है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकि उज्जैन, सागर और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना है। भिंड में रेड अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी मौसम विभाग ने भिंड जिले के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा और रतलाम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल राजधानी भोपाल के साथ रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज बीते 24 घंटे में दमोह में करीब पौने दो इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच तथा खजुराहो और टीकमगढ़ में लगभग पौन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। जबलपुर, खरगोन और बैतूल में भी आधा इंच के आसपास वर्षा हुई। इसके अलावा दतिया, धार, ग्वालियर, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी, बालाघाट, मंदसौर, शाजापुर, पन्ना, बड़वानी, देवास और सीहोर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। तापमान में आई गिरावट लगातार बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, जबलपुर 28.5 डिग्री, उज्जैन 29.2 डिग्री, ग्वालियर 29.7 डिग्री और भोपाल में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सीधी में 33.6 डिग्री जबकि सबसे कम छिंदवाड़ा में 25.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह भी पढ़ें-3 कुलपति 3 बड़े विवाद फिर भी नहीं बदली RGPV की तस्वीर: करोड़ों के घोटाले से नैक फर्जीवाड़ा और प्रश्नपत्र चोरी जुलाई ने पूरी की जून की कमी जून में मानसून कमजोर रहने से प्रदेश में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई के शुरुआती आठ दिनों की तेज बारिश ने तस्वीर बदल दी। अब तक प्रदेश में 223.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य औसत 202.5 मिलीमीटर है। यानी इस सीजन में अब तक प्रदेश में औसत से लगभग 10 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी भी सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से लगभग 30 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 03:05 IST
MP Weather Today: एमपी में सामान्य से 10% ज्यादा वर्षा, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, भिंड में रेड अलर्ट #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Bhind #Morena #Sehore #Rewa #Mandsaur #Satna #Sagar #Chhatarpur #Chhindwara #Jabalpur #Khandwa #Khargone #SubahSamachar
