MP Weather Today: चार दिन की बारिश-ओलों के बाद बदला प्रदेश का मौसम, अब तेजी से बढ़ रहा तापमान, गर्मी की वापसी
मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों तक चली तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लगातार बदले मौसम के बाद अब आसमान साफ होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और प्रदेश में एक बार फिर गर्मी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। चार दिन तक बारिश-ओलों से बदला था मौसम प्रदेश के कई जिलों में पिछले चार दिनों तक तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर रहा। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई थी और मौसम ठंडा हो गया था। हालांकि अब मौसम साफ होते ही तापमान फिर बढ़ने लगा है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकल रही है। इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम - 37.7 डिग्री रायसेन - 37.6 डिग्री रतलाम - 37.2 डिग्री खरगोन - 36.0 डिग्री ग्वालियर - 35.9 डिग्री इंदौर-उज्जैन में भी बढ़ा तापमान दिन में तेज धूप का असर बढ़ने लगा है। इंदौर और उज्जैन में तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच पहुंच गया है। जबकि जबलपुर सागर और रीवा में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि रात के समय हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं हुई है। मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क हो गया है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ेगा। दिन का तापमान लगातार ऊपर जाएगा और मार्च के अंत तक गर्मी और तेज हो सकती है। यह भी पढ़ें-एम्स में फेफड़े प्रत्यारोपण की तैयारी तेज, अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा मुंबई-दिल्ली 26 से एक्टिव होगा नया सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर एमपी में भी दिखाई देगा। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इसका असर प्रदेश में नहीं रहेगा। यह भी पढ़ें-शिक्षकों के 1 लाख से ज्यादा पद खाली, तीन बार आंदोलन,नहीं बनी बात, चौथी बार सड़कों पर उतरेंगे अभ्यर्थी अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 04:01 IST
MP Weather Today: चार दिन की बारिश-ओलों के बाद बदला प्रदेश का मौसम, अब तेजी से बढ़ रहा तापमान, गर्मी की वापसी #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Jabalpur #Morena #Rewa #Sehore #Damoh #Sagar #Mandla #Mandsaur #SubahSamachar
