MP Weather: एमपी में मौसम का यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट
मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआती एंट्री के बाद उसकी रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून फिर सक्रिय होकर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस बीच रविवार को भोपाल सहित 45 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई इलाकों में मानसून अभी नहीं पहुंचा है, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 09:59 IST
MP Weather: एमपी में मौसम का यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट #ShortVideos #MadhyaPradesh #SubahSamachar
