MPESB Vacancy 2026: एमपी में अस्पताल सहायक के 1200 पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय, 10वीं पास भरें फॉर्म

MPESB Recruitment 2026: एमपीईएसबी की और से अस्पताल सहायक के 1200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में कुल 1200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 324 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 120 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 192 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 240 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 324 पद आरक्षित किए गए हैं। 10वीं पास भरें फॉर्म एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में किसी अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं रखी गई है। वहीं आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट देते हुए सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 12:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MPESB Vacancy 2026: एमपी में अस्पताल सहायक के 1200 पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय, 10वीं पास भरें फॉर्म #GovernmentJobs #CityStates #MadhyaPradesh #National #MpesbHospitalAssistant #Mpesb #SubahSamachar