Jammu News: मंदिर हादसे के बाद मुबारक मंडी परियोजना पर बढ़ी निगरानी

जम्मू। मुबारक मंडी परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग के दौरान गदाधारी मंदिर का एक हिस्सा ढहने के बाद विरासत के संरक्षण को लेकर लोगों में चिंताएं बढ़ी हैं। हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि मुबारक मंडी केवल निर्माण स्थल नहीं बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का क्षेत्र है। ऐसे में किसी भी परियोजना के दौरान पुराने ढांचों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। शेष विरासत संरचनाओं की स्थिति को लेकर मांग की कि तकनीकी परीक्षण कराया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि खोदाई कार्य के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और रिपोर्ट पर टिकी हैं।--- मंदिर का हिस्सा गिरना दुखद है। पूरे परिसर की विशेषज्ञों से जांच कराई जानी चाहिए ताकि भविष्य में घटना दोबारा न हो।-राजकुमार, स्थानीय ---लोग आस्था के साथ आते हैं। प्रशासन को पहले मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और फिर निर्माण कार्य पर फैसला लेना चाहिए।- वरुण गुप्ता, श्रद्धालु ---विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन विरासत और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। हादसे के कारण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।- संजय शर्मा, स्थानीय ----पार्किंग परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान मंदिर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची है। अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और रिटेनिंग वॉल बनाकर आगे का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। - लोकेश गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 03:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: मंदिर हादसे के बाद मुबारक मंडी परियोजना पर बढ़ी निगरानी #MubarakMandi #TempleIncident #SubahSamachar