मुहर्रम: 1965 से सजी है नगीने वाली ताजिया, वाराणसी में बदले मार्ग से कर्बला पहुंचीं ताजिया; फोर्स तैनात
Varanasi News: कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर शनिवार को वाराणसी में अकीदत, मातम और गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पहली बार आदमपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस का मार्ग परिवर्तन किया गया। लाटभैरव ओवरब्रिज से होते हुए ताजिए कर्बला तक पहुंचाए गए, जहां पारंपरिक रीति से उनका 'ठंडा' किया गया। पूरे मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं। शहर में शांति और सौहार्द के माहौल में मुहर्रम के जुलूस संपन्न हुए। आदमपुर के जोनल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में करीब नौ कर्बला बनाए गए हैं। नगर निगम की ओर से सभी स्थानों पर विशेष साफ-सफाई, स्प्रिंकलर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गईं ताकि ताजिएदारों और अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:31 IST
मुहर्रम: 1965 से सजी है नगीने वाली ताजिया, वाराणसी में बदले मार्ग से कर्बला पहुंचीं ताजिया; फोर्स तैनात #CityStates #Varanasi #Muharram2026 #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
