Bulandshahr: मीट फैक्टरी पर कई विभागों का छापा, फैक्टरी मालिक और पूर्व केंद्रीय के भाई पहले हो चुके गिरफ्तार
मुंडा खेड़ा रोड स्थित अलहमद मीट फैक्टरीमें रविवार को एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के नेतृत्व में लगभग 15 विभागों ने छापा मारा। दोपहर दो बजे शुरू हुई कार्रवाई अभी तक जारी है। मुंडा खेड़ा रोड स्थित फैक्टरीके मामले में अलीगढ़ जनपद के चंडोस थाना में 15 जनवरी को एक मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले को लेकर फैक्टरीमालिक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।इसके बाद शनिवार को उनके दो अन्य पार्टनर को भी गिरफ्तार का जेल भेजा। इसमें रविवार को एसडीएम और सीओ ने अग्निशमन विभाग, ऊर्जा निगम, प्रदूषण विभाग, खाद्य विभाग, पूर्ति विभाग समेत 15 विभागों के साथ छापा मारा। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय का कहना है कि अभी फैक्टरी में जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 23:08 IST
Bulandshahr: मीट फैक्टरी पर कई विभागों का छापा, फैक्टरी मालिक और पूर्व केंद्रीय के भाई पहले हो चुके गिरफ्तार #CityStates #Bulandshahar #CrimeNews #Raid #SubahSamachar
