IPL 2026: इस पूर्व क्रिकेटर ने MI को हार्दिक को कप्तानी से हटाने के लिए कहा, बुमराह को कमान सौंपने की दी सलाह

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और आखिरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार ने उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। इस सीजन मुंबई ने अब तक सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं, जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की रणनीति और नेतृत्व क्षमता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने खुलकर कहा कि मुंबई इंडियंस को अब हार्दिक पांड्या से आगे सोचने की जरूरत है। उन्होंने फ्रेंचाइजी को जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने की सलाह दी। मांजरेकर ने कहा, 'मैं बुमराह को कप्तान के रूप में देखना चाहता हूं, क्योंकि खेल को जितना वह समझते हैं, उतना बहुत कम लोग समझते हैं।' उन्होंने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी सिर्फ एक्शन पर आधारित नहीं है, बल्कि वह बल्लेबाज, पिच और मैच की स्थिति को शानदार तरीके से पढ़ते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IPL 2026: इस पूर्व क्रिकेटर ने MI को हार्दिक को कप्तानी से हटाने के लिए कहा, बुमराह को कमान सौंपने की दी सलाह #CricketNews #Cricket #International #MumbaiIndians #HardikPandya #JaspritBumrah #SanjayManjrekar #Ipl2026 #MiCaptaincy #HardikCriticism #BumrahCaptain #AshishNehra #IplNews #SubahSamachar