Bihar News: मुंगेर में जन्मा अजूबा बछड़ा', दो मुंह और चार आंखें; देखने उमड़ा जनसैलाब

बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसन्नडो गांव के दक्षिण टोला में रविवार को एक अनोखी घटना ने सभी को हैरान कर दिया। यहां स्वर्गीय बैकुंठ सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ टिंकू की गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह और चार आंखें हैं। खबर फैलते ही उमड़ी भीड़ इस दुर्लभ घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही बछड़े के जन्म की जानकारी मिली, आसपास के गांवों से भी लोग इसे देखने के लिए पहुंचने लगे। बछड़े की असामान्य बनावट को देखकर हर कोई हैरानी जता रहा है। कोई इसे प्रकृति का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे ईश्वरीय संकेत के रूप में देख रहा है। पशुपालक ने बताया असामान्य जन्म पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले कई बार सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन इस बार का जन्म पूरी तरह अलग और आश्चर्यजनक है। फिलहाल बछड़ा जीवित है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ये भी पढ़ें:बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर चिकित्सकों ने बताया जन्मजात विकृति का मामला पशु चिकित्सकों के अनुसार, इस प्रकार की घटना को जन्मजात विकृति (Congenital anomaly) कहा जाता है। यह गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में गड़बड़ी के कारण होती है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग लगातार प्रसन्नडो गांव पहुंचकर इस अनोखे बछड़े को देखने आ रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: मुंगेर में जन्मा अजूबा बछड़ा', दो मुंह और चार आंखें; देखने उमड़ा जनसैलाब #CityStates #Bihar #Munger #BiharNews #RareBirth #TwoHeadedCalf #AnimalAnomaly #ViralNews #VillageNews #SubahSamachar