Munich Conference: रुबियो ने जेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध का स्थायी अंत चाहते हैं ट्रंप

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच अहम मुलाकात हुई। इस बैठक के बाद रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं। ट्रंप एक ऐसा समाधान तलाश रहे हैं जिससे इस क्षेत्र में हो रहा खून-खराबा पूरी तरह रुक जाए। इस मुलाकत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रुबियो को युद्ध के मैदान के ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूसी हमलों ने यूक्रेन के बिजली और ऊर्जा सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया है। दोनों नेताओं ने चर्चा की कि कड़ाके की ठंड के दौरान यूक्रेन के नागरिकों की जान कैसे बचाई जाए और देश की मजबूती को कैसे बढ़ाया जाए। जेलेंस्की ने सुरक्षा गारंटी और आर्थिक सुधारों के मुद्दों पर भी बात की। (खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 05:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Munich Conference: रुबियो ने जेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध का स्थायी अंत चाहते हैं ट्रंप #World #National #MunichSecurityConference #MarcoRubio #VolodymyrZelenskyy #DonaldTrump #Russia-ukraineWar #GenevaPeaceTalks #UkraineEnergyCrisis #UsForeignPolicy #SubahSamachar