Panipat News: नगर निगम ने 15 एजेंसियों पर लगाया जुर्माना

पानीपत। नगर निगम ने विकास कार्यों में देरी से काम करने पर 15 एजेंसियों पर पेनाल्टी लगाई है। इनमें निगम के अंतर्गत छोटे और बड़े कामों इन एजेंसियों के पास हैं। इसके साथ अधिकारियों को सभी विकास कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी साफ शब्दों में दी है। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य अभियंता रमेश कुमार, तीनों डिवीजन के कार्यकारी अभियंता और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। डिवीजन नंबर-दो में 11 एजेंसियों को आवंटित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण नहीं पाया गया। वहीं डिवीजन नंबर-तीन में चार एजेंसियों का समय पर कार्य पूरा नहीं मिला। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की रिपोर्ट लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लानी चाहिए। कोई एजेंसी काम नहीं कर रही है तो उसे समय पर नोटिस जारी किया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: नगर निगम ने 15 एजेंसियों पर लगाया जुर्माना #MunicipalCorporationImposedFineOn15Agencies #SubahSamachar