Delhi NCR News: अवैध सीवर कनेक्शनों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

- दरबारीपुर की दो फैक्ट्रियों के अवैध सीवर कनेक्शन काटे, बिना उपचारित दूषित पानी मुख्य सीवर में छोड़ने पर कार्रवाईअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने पर्यावरण संरक्षण एवं सीवर व्यवस्था को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अवैध सीवर कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कारण वार्ड 17 के दरबारीपुर गांव स्थित दो फैक्ट्रियों के अवैध सीवर कनेक्शन ब्लॉक एवं डिस्कनेक्ट कर दिए।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित फैक्ट्रियां बिना उपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल सीधे मुख्य सीवर मैनहोल में छोड़ रही थीं, जिससे सीवर नेटवर्क, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों फैक्ट्रियों के अवैध सीवर कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन करते हुए किसी भी प्रकार का औद्योगिक अपशिष्ट सीवर नेटवर्क में न छोड़ा जाए।निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम पर्यावरण संरक्षण और सीवर नेटवर्क की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी औद्योगिक इकाई द्वारा बिना उपचारित अपशिष्ट जल को अवैध रूप से सीवर नेटवर्क में छोड़ना नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: अवैध सीवर कनेक्शनों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई #MunicipalCorporation'sStrictActionAgainstIllegalSewerConnections #SubahSamachar