Delhi NCR News: पैरोल के बाद छह साल से भाग रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार

-द्वारका जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, उसपर कालू बंजारा और कृष्ण पहलवान के दो अंगरक्षकों की हत्या का है आरोप -2020 में कोविड महामारी की वजह मिला पैरोल, मुंबई के होटल में कर रहा था कामअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने पैरोल पर जेल से निकलने के बाद छह साल से फरार कृष्ण पहलवान गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पहचान झरौदा कलां निवासी 40 साल के योगेश उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है। उसपर नजफगढ़ में कालू बंजारा और विवाद में कृष्ण पहलवान के दो निजी अंगरक्षक की हत्या करने का आरोप है। 2020 में कोविड महामारी के दौरान पैरोल मिलने के बाद वह भाग गया। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर 2018 में कालू बंजारा की हत्या और कृष्ण पहलवान के दो अंगरक्षक की हत्या का आरोप है। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाई। जांच में पता चला कि योगेश मुंबई में रहता है और दोस्तों से बात करता है। पुलिस कई बार मुंबई गई, लेकिन पता चला कि वह राह चलते लोगों के फोन का इस्तेमाल करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को योगेश के दिचाऊं डिपो के पास किसी से मिलने के लिए आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: पैरोल के बाद छह साल से भाग रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार #MurderAccusedOnTheRunForSixYearsArrestedAfterParole #SubahSamachar