Basti News: कोर्ट के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के परसा टूड़ी गांव के बुधिराम ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उनके बड़े भाई एवं परिवार के अन्य लोग मिलकर उनके परिवार को खत्म करने की धमकी देते रहते हैं। पिछले 26 मार्च को उनके बेटे की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया था। पुलिस ने उनके भाई श्रीराम, भतीजे तुलसीराम, फूलकुमार व आनंद कुमार व उसी गांव के रहने वाले इंद्रजीत, उमाशंकर और शंकर समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि प्रकरण पुराना है। प्राथमिकी दर्ज करके नए सिरे से विवेचना की जा रही है। जो भी सत्यता होगी उसे सामने लाया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 03:37 IST
Basti News: कोर्ट के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज #BastiNews #SubahSamachar
