राजधानी में मर्डर: लूट के लिए हत्या या राजदार ही जिम्मेदार? महिला के शरीर पर मिले खरोंच के निशान, गहने गायब

रायपुर थाना क्षेत्र में महिला रेखा बंसल की हत्या की घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस अब इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेखा बंसल की हत्या लूट के इरादे से की गई या फिर हत्यारा कोई ऐसा व्यक्ति है, जो मृतका के बारे में पहले से जानकारी रखता था और खास वजह से वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार रेखा बंसल घटना के समय घर में अकेली मौजूद थीं। उनके पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर किताबों की दुकान है। बताया गया कि पति ने रेखा को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पड़ोसियों को घर भेजकर स्थिति देखने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो रेखा बंसल बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। देहरादून:एमडीडीए कॉलोनी में वारदात; घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, हाथ से गायब मिला सोने का कंगन

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 03, 2026, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजधानी में मर्डर: लूट के लिए हत्या या राजदार ही जिम्मेदार? महिला के शरीर पर मिले खरोंच के निशान, गहने गायब #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #MurderInDehradun #WomenMurder #Crime #ElderlyWomanMurder #SubahSamachar