यूपी में ट्रेन में कत्ल: स्टेशन से रेल चलने के पांच मिनट बाद हत्या, फिर फेंकी लाश, 7KM तक गए कातिल; पूरी कहानी

चंदौली के पीडीडीयू नगर में ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन को कुचमन से सकलडीहा तक 8 किमी की दूरी तय करने में 35 मिनट का समय लगता है। रविवार को ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए 35 मिनट का सफर खौफ के बीच बीता। कुचमन स्टेशन से ट्रेन के चलते ही बदमाशों ने मंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 7 किमी तक इसी ट्रेन से यात्रा की और सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले उतर कर भाग गए। ताड़ीघाट पैसेंजर रविवार की सुबह 6:24 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म 3 से खुली। इस समय तक सब कुछ सामान्य था। ट्रेन सुबह 6:36 बजे कुचमन पहुंची और 06:40 बजे यहां से चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन चलते ही कोच में मंगरू का दो युवकों से विवाद शुरू हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 07:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में ट्रेन में कत्ल: स्टेशन से रेल चलने के पांच मिनट बाद हत्या, फिर फेंकी लाश, 7KM तक गए कातिल; पूरी कहानी #CityStates #Varanasi #Chandauli #UttarPradesh #ChandauliMurder #SubahSamachar