नमो घाट पर युवक की हत्या: सवालों के घेरे में पर्यटन स्थल की सुरक्षा, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं; पांच अरेस्ट
Varanasi Crime:वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर बीते रविवार हुई युवक की हत्या का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने के बाद घाट पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। नमो घाट को शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी एजेंसी संचालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 07:56 IST
नमो घाट पर युवक की हत्या: सवालों के घेरे में पर्यटन स्थल की सुरक्षा, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं; पांच अरेस्ट #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #NamoGhatVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
