Muzaffarnagar: ब्लैकमेल से तंग आकर व्यापारी ने दी जान, सुसाइड नोट में मां-बेटी पर गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में एक युवती और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि दोनों लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही थीं। कमरे में फंदे से लटका मिला शव गढ़ी देशराज गांव निवासी 28 वर्षीय आयुष पंवार का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। बताया गया कि आयुष किसान परिवार से थे और बघरा बस स्टैंड पर पेस्टीसाइड की दुकान चलाते थे। यह भी पढ़ें:Meerut:ईकड़ी में रालोद की एकता रैली, जयंत चौधरी ने भरा जोश, संगठन मजबूती और भाईचारे का दिया संदेश
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 20:15 IST
Muzaffarnagar: ब्लैकमेल से तंग आकर व्यापारी ने दी जान, सुसाइड नोट में मां-बेटी पर गंभीर आरोप #CityStates #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगरन्यूज #तितावीथाना #आयुषपंवारआत्महत्या #ब्लैकमेलिंगकेस #सुसाइडनोटमामला #MuzaffarnagarSuicideCase #BlackmailCaseUp #BusinessmanSuicideNews #UpCrimeNews #TitaviPolice #SubahSamachar
